83 साल की उम्र में बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी हेलेन, अभिनय देव की ड्रामा सीरीज में आएंगी नजर

मुंबई, मई 10। बॉलीवुड में काम कर चुकी दिग्गज अभिनेत्री हेलेन लंबे समय के बाद एकबार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। ANI की रिपोर्ट के अनुसार, हेलेन एक ड्रामा सीरीज 'ब्राउन' के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रही हैं। यह सीरीज अभिनय देव के निर्देशन में बनेगी। आपको बता दें कि अभिनय देव ने 'डेली बेली' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।
हेलेन के साथ करिश्मा कपूर भी होंगी सीरीज में
आपको बता दें कि 83 साल की हेलेन को आखिरी बार बॉलीवुड में मधुर भंडारकर की फिल्म 'हीरोइन' में देखा गया था। उसके बाद से ही वो बड़े पर्दे से दूर हैं। आपको बता दें कि हेलेन जिस ड्रामा सीरीज 'ब्राउन द फर्स्ट केस' से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं, वो सीरीज अभीक बरुआ की किताब 'सिटी ऑफ डेथ' पर आधारित है। हेलेन के साथ इस सीरीज में करिश्मा कपूर और सूर्या शर्मा लीड रोल में होंगे। हालांकि अभी इस सीरीज को लेकर आधिकारिक घोषणा कुछ नहीं की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post