फिल्म ब्रह्मास्त्र से शाहरुख खान का कैमियो सीन लीक, देखें क्या है फैंस का रिएक्शन !

Brahmastra : रणबीर कपूर, आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र आज यानी की शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर सभी अपना रिएक्शन दे रहे हैं। अब तक के आए सोशल मीडिया रिव्यूज के मुताबिक फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही मिल रहा है। लेकिन इस बीच कुछ फैंस ने शाहरुख खान के फिल्म के सीन सोशल मीडिया पर लीक कर दिए हैं। दरअसल, शाहरुख खान का फिल्म में कैमियो है। इस बारे में पहले से पता तो चल गया था, लेकिन अब फैंस ने फिल्म से शाहरुख के सीन वायरल कर दिए हैं। शाहरुख के ये वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

शाहरुख का सीन
शाहरुख के फैंस थिएटर से इस सीन को वायरल करते हुए कह रहे हैं कि यही फिल्म की जान है। हालांकि फैंस द्वारा किए गए इस सीन के लीक से मेकर्स खुश नहीं होंगे क्योंकि इससे फैंस थिएटर में फिल्म देखने के लिए जाने से कम एक्साइटेड रहते हैं। वैसे हो सकता है कि इसी सीन को देखने के लिए फैंस अब थिएटर जरूर जाएं।

वैसे बता दें कि फिल्म की ओपनिंग को तो पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। बुधवार शाम तक फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 18 करोड़ की कमाई कर ली है। हालांकि रणबीर को इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि वह इसे सीरियसली नहीं लेते हैं ऑडियंस का रिएक्शन ही सब बताता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post